August 8, 2026

देहरादून में 11 अगस्त को रोजगार मेला, 559 पदों पर होगी भर्ती

Job fair

देहरादून के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 11 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां 559 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

रोजगार मेले में सीएएमपी-108, एनआईटीटी लिमिटेड, परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सॉन, एक्सिस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बारबेक्यू नेशन, आईपीसीए, मोचिको और टीआई मेडिकोज समेत कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

ये दस्तावेज लाना जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रतियां, सेवायोजन पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, यह मेला स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

ममता चौहान नेगी, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, देहरादून

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.