Recent Posts

October 12, 2026

कांवड़ यात्रा-2026: हरिद्वार पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील, जुगाड़ वाहन और हथियारों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Kanwar Yatra

आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान जुगाड़ वाहन, रेट्रो साइलेंसर, त्रिशूल, तलवार, नुकीले हथियार तथा अन्य घातक वस्तुओं के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैदल कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई छह फीट और कांवड़ झांकी की अधिकतम ऊंचाई दस फीट निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य विद्युत लाइनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रा को सुरक्षित बनाए रखना है।

हरिद्वार पुलिस ने सभी शिवभक्तों से यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र अपने साथ रखने, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करने, रेलवे की सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार के विवाद या कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न करने की अपील की है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का पर्व है। इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि कांवड़ यात्रा-2026 सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

नवनीत सिंह भुल्लर एसएसपी हरिद्वार

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.