Recent Posts

October 12, 2026

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस ने सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Congress

राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खटीमा से कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी का मामला बेहद गंभीर है और सरकार को इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को इस मामले की जानकारी पहले से थी, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

कापड़ी ने राम मंदिर से जुड़े कथित जमीन घोटाले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों ने धार्मिक संस्थाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना था कि यदि समय पर उचित कदम उठाए जाते तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था।

कांग्रेस विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासनकाल में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ, बद्रीनाथ और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों से चोरी और अनियमितताओं की घटनाएं सामने आना बेहद चिंताजनक है।

भुवन चंद्र कापड़ी ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि लोगों का धार्मिक संस्थाओं पर विश्वास बना रहे।

कांग्रेस ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती और सरकार को इस मामले में स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

भवन चंद्र कापड़ी, कांग्रेस विधायक, खटीमा

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.