Recent Posts

July 27, 2026

केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुदृढ़

आगामी 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ धाम में वर्तमान समय में भारी मात्रा में बर्फ जमी हुई है। कई स्थानों पर 4 से 5 फीट तक बर्फ मौजूद है, जिसे हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

धाम क्षेत्र में 60 से अधिक श्रमिक एवं ट्रैक रूट पर 70 से 75 मजदूर तैनात किए गए हैं। पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जल्द ही पूरे ट्रेक रूट का पुनर्निर्माण पूर्ण हो जाएगा।

विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही आईटीबीपी के जवानों की तैनाती के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाया जाएगा। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सुरक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

नीहारिका तोमर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.