August 15, 2026

चमोली मामले का मुख्य अभियुक्त बिजनौर में गिरफ़्तार, चमोली में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में सीएम ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश

 

चमोली मामले का मुख्य अभियुक्त बिजनौर में गिरफ़्तार

 

चमोली में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में सीएम ने दिए थे कार्रवाई के

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी बख्शा नहीं जाएगा, महिला सम्मान हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

 

चमोली मामले का मुख्य अभियुक्त आरिफ़ बिजनौर में गिरफ़्तार कर लिया गया है।जनपद चमोली में एक नाबालिक के साथ छेड़छाड़ की घटना को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद गंभीरता से लेते तुरंत सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में चमोली पुलिस प्रशासन को यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कृत्य की हम कड़ी भर्त्सना करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.