June 24, 2026

देश की जनता को मोदी सरकार के अन्याय और अत्याचार से बचाना ही हमारा लक्ष्य है:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

देहरादून , आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देहरादून उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, हमें साथ मिलकर पूरे जोश और उत्साह के साथ काम करना है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनानी है। देश की जनता को मोदी सरकार के अन्याय और अत्याचार से बचाना ही हमारा लक्ष्य है। इस दौरान श्री खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर होते हुए कहा की मोदी सरकार हमें हमेशा ही परेशान करते आई है। इस जनसभा में देरी से पहुंचने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से माफी मांगते हुए कहा कि, मुझे गुलबर्गा से निकलने में थोड़ी देर हो गई, क्योंकि आज कल फ्लाइट में चढ़ने से लेकर उतरने तक मोदी जी की इजाजत लेनी पढ़ती है। मोदी जी में क्रेडिट लेने की होड़ है। वे हर काम का क्रेडिट लेते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कहा मोदी जी के सपने में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी आते हैं। राहुल गांधी तो प्रधानमंत्री मोदी को सोने नहीं देते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस की न्याय यात्रा से घबरा गये हैं। असम में उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में गड़बड़ करने की कोशिश की गई। कई स्थानों पर कांग्रेस की न्याय यात्रा को निकालने और जनसभाएं करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा में ऐसा कहीं नहीं हुआ जैसा असम में हुआ।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश की आजादी और एकता के लिए बलिदान दिया। आगे भी कांग्रेस डटकर ऐसे लोगों का सामना करेगी। खरगे ने कहा कि हमारी नेता इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान दी। राजीव गांधी शहीद हुए। मैं भाजपा सरकार और उनकी पार्टी से पूछता हूं कि आजादी के लिए आपके कितने लोग जेल गए, कितनों ने अपने घरबार छोड़ा। देश की आजादी के लिए कांग्रेस के लोग फांसी पर चढ़े हैं। आप संपत्ति जमा कर रहे हो। भाजपा के लोगों के घर का कोई व्यक्ति कभी आजादी के लिए नहीं मरा। अंग्रेजी हुकूमत में जब गांधी जी ने भारत छोड़ो का बीड़ा उठाया तो इनके लोग अंग्रेजी सरकार में नौकरी पर लगे हुए थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल उठाए कि,अंकिता भंडारी मर्डर केस का दोषी अभी तक क्यों नहीं पकड़ा गया? यहां की भाजपा सरकार एक छोटा सा केस नहीं सुलझा पाई, प्रदेश में इस तरह से कई मामले दबाए गए हैं।

भाजपा सरकार दोषियों को साथ लेकर घूमती है, लेकिन उन्हें सजा नहीं दिलवाती। उत्तराखंड में जो आपदा आई थी, मोदी सरकार ने उसकी भी अनदेखी की।ऐसी सरकार को यहां से निकालकर फेंक देना चाहिए।

 

:

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.