Recent Posts

September 21, 2026

पलटन बाजार की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

राजधानी देहरादून के प्रमुख व्यापारिक केंद्र पलटन बाजार में बुधवार को एक दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दुकान के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक दिया।

अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग आसपास की दुकानों तक फैल जाती तो नुकसान और अधिक हो सकता था।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है तथा नुकसान के वास्तविक आकलन और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस घटना से बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की मांग भी उठाई है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

स्वप्निल मुयाल
सी ओ सिटी देहरादून

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.