July 29, 2026

दून के मदरसों में 30 बच्चों को अवैध रूप से लाने के आरोप पर SSP को ज्ञापन

Dehradun

देहरादून में हिन्दू युवा वाहिनी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बिहार और पश्चिम बंगाल से करीब 30 बच्चों को अवैध तरीके से लाने के मामले की जांच की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बच्चों को कथित रूप से मदरसों में शिक्षा के नाम पर रखा जा रहा है।

संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और बच्चों की सुरक्षा व पहचान सुनिश्चित करने की मांग की है।
वाहिनी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस से त्वरित हस्तक्षेप की अपेक्षा जताई है।

आदित्य प्रह्लाद आहूजा, प्रभारी गढ़वाल मंडल हिंदू युवा वाहिनी

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.