June 23, 2026

“चंद्रयान-3 अभियान:विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग का पहला चरण पूरा।

देहरादून 18 अगस्त 2023,

दिल्ली: भारत का मून मिशन “चंद्रयान-3 अभियान के तहत आज विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग का पहला चरण पूरा हो गया है। डीबूस्टिंग का अगला चरण 20 अगस्त को होगा। इसरो के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लैंडर की गति 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई। दूसरा डीबूमॉड्यूल (एलएम) की स्थिति सामान्य है। विक्रम लैंडर चांद की कक्षा में 3 दिन चक्कर लगाता रहेगा। 20 अगस्त को विक्रम लैंडर की एक बार फिर डी बूस्टिंग होगी। चांद की कक्षा में चक्कर काटते हुए विक्रम लैंडर की गति को धीरे-धीरे कम किया जाएगा।

लैंडर से मिले सिग्नल इसरो को भेजता रहेगा। वहीं, विक्रम अब मिशन में अकेले ही चांद की सतह पर लैंड करने की कोशिश करेगा। इसरो ने 23 अगस्त 2023 को विक्रम की चांद पर सोफ्ट लैंडिग की तारीख तय की है। विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग चांद के डार्कसाइड अर्थात दक्षिणी ध्रुव पर होगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.