June 23, 2026

राहुल गांधी दोबारा अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।

देहरादून 18 अगस्त 2023

लखनऊ: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि राहुल गांधी दोबारा अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पराजित हो गए थे।

पत्रकारों द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा यदि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहती हैं तो हमारे कार्यकर्ता इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं।”

अजय राय से 2024 के लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा 2024 का लोकसभा चुनाव तो क्या अब जितने भी चुनाव होंगे उसमें कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएगा।

2014 में भी अजय राय ने वाराणसी से चुनाव लड़ा था और नरेंद्र मोदी से हार गये थे। 2019 में भी आखिरी समय पर अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा गया था।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.