June 24, 2026

मिजोरम विधानसभा चुनाव में जेडपीएम ने 27 सीटें जीत हासिल की।

मिजोरम में सत्ता परिवर्तन हो गया है । मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा की पार्टी सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को पराजय का सामना करना पड़ा है।

जोरम पीपुल्स मूवमेंट जेडपीएम ने जीत हासिल की है।जेडपीएम के नेता लालदुहोमा ने कहा कि ‘मिज़ोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है, निवर्तमान सरकार से हमें यही विरासत मिलने वाली है, हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने जा है। वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने राजभवन में राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट जेडपीएम ने 27 सीटें जीत कर सत्ता हासिल करने का रास्ता साफ कर दिया है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 10 सीटों से संतोष करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी को 2 सीटें प्राप्त हुई हैं। 1 सीट पर निर्दलीय ने कब्जा किया है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत मिला है। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट को बहुमत मिला है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.