Recent Posts

August 16, 2026

मोदी सरकार ने एक बार फिर उत्तराखंड को तोहफा, CM Dhami ने किया पीएम मोदी को धन्यवाद

मोदी सरकार ने एक बार फिर उत्तराखंड को  तोहफा दिया है इसके तहत उत्तराखंड में 4 नई केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है सोशल मीडिया x में उन्होंने लिखा कि

*आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय के अंतर्गत उत्तराखंड में भी 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।*

*इस निर्णय के लिए समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। इन स्कूलों को ₹5,872.08 करोड़ (लगभग) की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा, जो 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन करेंगे।*

*यह पहल न केवल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक एवं सुलभ शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी।*

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.