June 23, 2026

अमेरिका के कैलिफोर्निया में फर्नडेल शहर भूकंप से कांपा

भूकंप : अमेरिका के कैलिफोर्निया में बीती रात फर्नडेल शहर में जोरदार भूकंप आया। इस भूकंप के झटके ओरेगन, यूरेका और सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता करीब 7 मापी गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी कैलिफोर्निया के हम्बोल्ट काउंटी में भूकंप महसूस किया गया। यहां के लोगों ने बताया कि एक के बाद एक करीब कई बार भूकंप के झटके लगे। 25 से ज्यादा इलाकों में भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसारी, यूरेका के तट के पास समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें देखी गईं। इसलिए यूरेका शहर के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कह दिया गया है। क्योंकि भूकंप के फिर से आने का खतरा है।

भूकंप के झटके ऐसे लगे कि इमारतें हिल गईं। लोगों के घरों के दरवाजे और खिड़कियां खटकने लगीं। घरों की दीवारों और सड़कों में दरार आ गई। दुकानों और शोरूम के अंदर का सामान ऊपर से नीचे गिर गया। लोग अपने बच्चों और परिजनों को लेकर घरों से बाहर दौड़े आए।

Earthquake in Americaअमेरिका के कैलिफोर्निया में फर्नडेल शहर भूकंप से कांपा

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.