June 24, 2026

गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर अचानक आग का गोला बनी मोटरसाइकिल

गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती मोटरसाइकिल अचानक आग का गोला बन गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और आग पर काबू पाया। गुरुकुल कट पर ड्यूटी में तैनात एडिशनल टीएसआई दीवान सिंह तोमर और कॉन्स्टेबल टीपी शेर सिंह ने जैसे ही बाइक में आग लगते देखा, तुरंत कार्रवाई की।

दोनों पुलिसकर्मी बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास मौजूद ट्रकों से सहायता ली। एक ट्रक चालक ने अपना अग्निशामक यंत्र पुलिस को सौंपा, जिससे आग पर काबू पाया गया

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.