August 8, 2026

एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे उर्फ राजक्का और पांच अन्य माओवादी मुठभेड़ में ढेर,

Chattisgarh 18 November 2025,

आंध्र प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे उर्फ राजक्का और पांच अन्य माओवादी मुठभेड़ में ढेर हुए। हिडमा पीएलजीए का प्रमुख था और उस पर 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था। हिडमा 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का जिम्मेदार था।

आंध्र प्रदेश पुलिस के एक अभियान में माडवी हिडमा और 5 अन्य माओवादियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों ने इसे अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली में मार गिराया है। 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा के पुवर्ती इलाके में हिडमा का जन्म हुआ वह पीएलजीए‌ बटालियन नंबर 1 का प्रमुख बना था और सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य था।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में हिडमा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे उर्फ राजक्का भी मारी गई है. हिडमा उर्फ संतोष पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था। यह सबसे घातक माओवादी हमलावर इकाई मानी जाती है। माडवी हिड़मा ने 2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 CRPF जवान शहीद, 2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए थे जिनमें कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल थे, 2021 सुकमा-बीजापुर हमला: 22 सुरक्षाबलों के जवान शहीद जैसे घातक हमलों की अगुवाई की थी। इसके अलावा सालों तक बस्तर में सबसे घातक माओवादी ऑपरेशनों में शामिल था। हिड़मा की मौत को सुरक्षा एजेंसियां बस्तर में माओवादी नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी सफलता मान रही हैं।

इस ऑपरेशन पर आंध्र प्रदेश के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने कहा, ‘अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुई। इस मुठभेड़ में एक शीर्ष माओवादी नेता समेत छह माओवादी मारे गए. इस समय व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.