June 23, 2026

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन और इंडिया ग्रीन एनर्जी लिमिटेड नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करेंगे।

दिल्ली, कोयला मंत्रालय के अंर्तगत एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया लिमिटेड ने एनएलसी इंडिया ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनआईजीईएल) को अपने साथ शामिल किया है, जो विशेष रूप से सभी नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करेंगे।

एनआईजीईएल के अध्यक्ष प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली ने कंपनी का लोगो जारी करते हुए कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं पर काम करने वाली नई कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) बिजली उत्पादन क्षमता को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगी। औद्योगिक संस्थानों में ऊर्जा की अधिक मात्रा में मांग होने के फलस्वरुप, नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) के विकास साथ ही इसमें सम्मिलित पंप्ड हाइड्रो सिस्टम और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम जैसी भंडारण प्रणालियों का विकास कर ऊर्जा की आवश्यकतानुसार पूर्ति करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), विद्युत मंत्रालय की ऑप्टिमल एनर्जी मिक्स रिपोर्ट 2030 के अनुसार, ग्रिड पर परिकल्पित बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) लगभग 41.65 गीगावॉट है और यह भंडारण प्रणाली के विकास की दिशा में अहम योगदान देगा।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.