Recent Posts

August 16, 2026

राम मंदिर में चंदा और चढ़ावा चोरी के मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय,

Uttarpradesh 01 July 2026,

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय 24 घंटे तक नजरबंदी के बाद अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर में चंदा और चढ़ावा चोरी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। उन्होंने कहा राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भी जांच होनी चाहिए।

राम मंदिर में चंदा और चढ़ावा चोरी लेकर अजय राय की अगुवाई में कांग्रेस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के मंगलवार को अयोध्या का दौरा करने और राम मंदिर में पूजा करने का कार्यक्रम था। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने और राम मंदिर ट्रस्ट में शंकराचार्यों, संतों और अयोध्या के निवासियों को जगह देने की मांग की थी। इस प्रतिनिधिमंडल में अमेठी से पार्टी सांसद किशोरी लाल शर्मा, सीतापुर से सांसद राकेश राठौर, प्रयागराज से सांसद उज्ज्वल रमण सिंह और बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे।

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा था, लेकिन अयोध्या पुलिस द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत प्रतिनिधिमंडल को नजरबंद कर लिया गया था। हालांकि पुलिस की ओर से इस बात की तुरंत कोई पुष्टि नहीं हुई कि राय को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया या नहीं। अजय राय राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंगलवार के कार्यक्रम के लिए अयोध्या पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें तुरंत नजरबंद कर लिया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल राम मंदिर जाने की ज़िद पर अड़ा रहा। जब तक राम मंदिर जाने की इजाजत नहीं मिलती, वे अयोध्या नहीं छोड़ेंगे। अजय राय ने आश्चर्य जताया कि, यह कैसी सरकार है जो हमारे राम मंदिर जाने से डरती है। राय ने कहा कि उन्हें मंगलवार के कार्यक्रम के लिए अयोध्या पहुंचने के तुरंत बाद सोमवार आधी रात को एक अतिथि गृह में लाकर नजरबंद कर दिया गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.