July 22, 2026

मानसून सत्र के तीसरे दिन दोनों सदनों में हंगामा के चलते नहीं हुई विधायी कार्रवाई: गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हुए सदन।

Delhi 22 July 2026,

मानसून सत्र के तीसरे दिन आज संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दमनकारी पुलिस कार्रवाई और नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दों पर भारी हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों के जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी कारण दोनों सदनों में कोई भी विधायी कार्यवाही नहीं हो सकी। सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा।

लोकसभा में शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष (कांग्रेस और अन्य दलों) ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के मुद्दे और नीट पर हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं के साथ चर्चा कर प्रारूप तय करने का अनुरोध किया। इस पर विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग की और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और सदन की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा।

वहीं राज्यसभा में भी नीट विवाद और छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने नियम 267 के तहत चर्चा की मांग उठाई। विपक्ष ने जोर दिया कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक कोई सार्थक चर्चा नहीं हो सकती। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, वे सदन में नीट पेपर लीक मामले में चर्चा तभी चाहते हैं जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।लगातार नारेबाजी और वेल में आने के कारण कार्यवाही दिन भर बाधित रही और सदन को बार-बार स्थगित करना पड़ा। हंगामे के बीच लोकसभा-राज्यसभा को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.