Recent Posts

September 21, 2026

पीएम मोदी के 12 साल पूरे, सीएम धामी ने दी बधाई

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी। सीएम ने कहा कि यह कार्यकाल एक कर्मयोगी और तपस्वी का कालखंड है। सीएम धामी ने कहा कि इन 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं साथ ही उन्होंने बिना रुके भारत को शिखर तक पहुंचाने के लिए अपना पूरा समय दिया, वही आजादी के बाद निरंतर चुनी हुई सरकार के रूप में पीएम मोदी का यह सर्वाधिक दिनों का कार्यकाल इतिहास में दर्ज हो गया है। सीएम धामी ने कहा कि वह पीएम की दीर्घायु की कामना करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनका मार्गदर्शन सभी को मिलता रहे।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.