Recent Posts

September 21, 2026

चारधाम यात्रा से पहले पुलिस अलर्ट: ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर खास फोकस

18 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर ऋषिकेश में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आईजी लॉ एंड ऑर्डर सुनील कुमार मीणा ने ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक कर मुनिकीरेती और लक्ष्मण झूला पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक में श्वेता चौबे, जया बलूनी सहित तीनों जिलों के कई अधिकारी मौजूद रहे। आईजी ने साफ तौर पर कहा कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन पुलिस की प्राथमिकता में सबसे ऊपर होना चाहिए और इसे आपसी तालमेल से सुचारू रूप से संचालित किया जाए।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के बाद आईजी ने ट्रांजिट कैंप और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और खराब पड़े कैमरों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।

आईजी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए प्लान ए, बी और सी पहले से तैयार हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार लागू किया जाएगा।

जया बलूनी ,एसपी देहात

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.