July 22, 2026

जाम के बीच पुलिस-छात्र विवाद, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कल सांय थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुयी कि केहरी गांव व उसके आस-’पास के क्षेत्र में यातायात का अत्यधिक दबाव होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुॅचा तथा मौके पर केहरी गांव व वहाँ स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के आस-पास वाहनो के अव्यवस्थित रूप से खड़े होने के कारण यातायात अवरुद्ध हो रहा था। पुलिस द्वारा मौके पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाकर यातायत को सुचारू करने का प्रयास किया गया। इस दौरान निजी शिक्षण संस्थान के बाहर मुख्य मार्ग पर अत्यधिक संख्या में खड़े छात्र-छात्राओं को भी पुलिस द्वारा मौके से हटने को कहा गया। इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्रायें पुलिस की बात मानते हुये मौके से हट गये परन्तु एक-दो युवकों द्वारा पुलिस के साथ अनावश्यक रूप से बहस-बाजी करते हुये पुलिस कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी। मौके पर पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग करते हुये स्थिति को नियन्त्रित किया गया।

उक्त पूरे प्रकरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया, साथ ही पूरे प्रकरण की जांच राजपत्रित अधिकारी के सुपुर्द की गई।

प्रमोद कुमार एसपी सिटी देहरादून

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.