August 17, 2026

कुंभ 2027 की तैयारी तेज, अलख अखाड़े ने 108 महामंडलेश्वरों की नियुक्ति का शुरू किया सिलसिला

Akhada

हरिद्वार कुंभ 2027 से पहले धर्मनगरी में साधु-संतों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अलख अखाड़े ने कुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अखाड़े की ओर से 108 महामंडलेश्वरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें जम्मू-कश्मीर के संत दीपेंद्रनाथ को महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई।

दीपेंद्रनाथ की चादर विधि धार्मिक रीति-रिवाजों और संतों की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। नव नियुक्त महामंडलेश्वर दीपेंद्रनाथ ने कहा कि वह अखाड़े के साथ जुड़कर लव जिहाद और गौ रक्षा जैसे मुद्दों पर काम करेंगे। साथ ही हरिद्वार कुंभ में भी सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाएंगे।

अलख अखाड़े की महामंडलेश्वर हर्षिता गिरी ने बताया कि सामाजिक और सनातनी परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को चार महामंडलेश्वरों की ताजपोशी की गई है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ से पहले कुल 108 नए महामंडलेश्वर बनाए जाने हैं।

हर्षिता गिरी के मुताबिक, शेष महामंडलेश्वरों की ताजपोशी की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। अखाड़े का लक्ष्य कुंभ से पहले संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियों को मजबूत करना और धार्मिक गतिविधियों को व्यापक रूप देना है।

हर्षिता गिरी – महामंडलेश्वर, अलख अखाड़ा

 दीपेंद्रनाथ -नवनियुक्त महामंडलेश्वर

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.