June 23, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित,

Uttrakhand 01 November 2025,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के मौके पर उत्तराखंड दौरे पर आयेंगी। राष्ट्रपति 2 से 4 नवंबर, 2025 तक यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय से जानकारी दी गई है कि, 2 नवंबर को राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। बता दें, उत्तराखंड विधानसभा का 2 नवंबर से दो दिवसीय सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के दूसरे दिन राष्ट्रपति का संबोधन होगा। 3 नवंबर को ही, राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होंगी।

दौरे के आखिरी दिन 4 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम में जायेंगी। नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.