June 24, 2026

Prime Minister Narendra Modi visits All-Russian Exhibition Centre, VDNKh in Moscow with President Vladimir Putin

Delhi , 09 JUL 2024

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आज मास्को में अखिल रूसी प्रदर्शनी केंद्र, वीडीएनकेएच में रोसाटॉम मंडप का दौरा किया।

वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के इतिहास में सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक रोसाटॉम मंडप का उद्घाटन नवंबर 2023 में किया गया। प्रधानमंत्री ने असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-रूस सहयोग को समर्पित एक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री को “परमाणु सिम्फनी” भी दिखाई गई – जो वीवीईआर-1000 रिएक्टर का एक स्थायी कार्यशील मॉडल है। यह भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

इस मंडप में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय और रूसी छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत भी की। उन्होंने उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को जानने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसका उपयोग भविष्य की पीढ़ियों और सम्पूर्ण जगत के हित के लिए किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने रुस और यूक्रेन के बीच छिड़े विनाशकारी युद्ध पर चिंता जताते हुए युद्ध समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, युद्ध से कोई निर्णय नहीं निकलने वाला है। बातचीत के जरिए समाधान निकालने के प्रयास किए जाने चाहिए।

Prime Minister Narendra Modi visits All-Russian Exhibition Centre, VDNKh in Moscow with President Vladimir Putin

***

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.