June 3, 2026

अल्मोड़ा में राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी, टूटेंगे भीड़ के रिकॉर्ड : प्रीतम सिंह

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने दावा किया है कि 4 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अल्मोड़ा में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। हल्द्वानी पहुंचे प्रीतम सिंह ने कहा कि इस जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा पहुंचेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं और जनसभा में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ेगी।प्रीतम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पूर्व सैनिकों का सम्मान भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान को प्राथमिकता दी है।

उत्तराखंड के युवाओं की पहली पसंद सेना रही है और राज्य के युवा देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना ने उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेना में स्थायी भर्ती की परंपरा को कमजोर किया गया है, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ी है कांग्रेस अब राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है ऐसे में 4 जून की जनसभा पर प्रदेश की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

प्रीतम सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.