July 20, 2026

नैनीताल में संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल के हरिनगर क्षेत्र में रहने वाले नगर पालिका में कार्यरत सविंदा कर्मचारी ने पारिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फाँसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पहुँची तल्लीताल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

वही मामले में थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्लीताल हरिनगर निवासी 32 वर्षीय दीपक कुमार नगर पालिका में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। मंगलवार की सुबह उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। जब देर शाम तक युवक अपने कमरे से बाहर नही आया तो परिजनों द्वारा कमरे का दरवाजा खोला तो दीपक फंदे से लटका मिला।

ड़ॉ शाहिल कुमार, चिकित्सक बी.डी. पांडे हॉस्पिटल

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.