July 22, 2026

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित, अल्मोड़ा-पौड़ी में हो सकती हैं जनसभाएं

चुनावी साल में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने स्वयं उत्तराखंड आकर कार्यकर्ताओं से संवाद करने और जनसभा को संबोधित करने की इच्छा जताई है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के मुताबिक प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी की एक जनसभा अल्मोड़ा या चंपावत में और दूसरी पौड़ी में होनी तय है। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष होने के कारण एआईसीसी के वरिष्ठ नेताओं के दौरे लगातार लग रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी का दौरा भी तय माना जा रहा है। प्रतिमा सिंह ने बताया कि दौरे की तारीख अभी अंतिम नहीं है। मई के अंत या जून के पहले सप्ताह में राहुल गांधी के उत्तराखंड आने की संभावना है। कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में दौरे को लेकर खासा उत्साह है। पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। तारीख तय होते ही कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

डॉ० प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.