आधुनिक भारत के निर्माता और विकसित भारत की बुलंद आर्थिक नींव रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी 35वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए…
Delhi, 21 May 2026,
सारा लहू बदन का , जमीं को पिला दिया, हम पर वतन का कर्ज था, उसको चुका दिया ।।भारत को कम्प्यूटर,संचार टेक्नोलॉजी से लैस करने वाले, पंचायत राज को देश के विकास में सीधी भागीदारी महिलाओं को आरक्षण देकर विकसित भारत की बुलंद नींव रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी को आज 21 मई 2026 को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गया। भारतरत्न राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 21 मई 1991 को चुनाव प्रचार के दौरान श्रीलंकाई आतंकवादी संगठन ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम’ (लिट्टे) ने निर्मम हत्या कर दी थी। यह हमला चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदुर में एक चुनावी रैली के दौरान एक महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा किया गया था।

1984 के आम चुनावों में कांग्रेस ने रिकॉर्ड 414 सीटें जीतीं थी। यह राजीव गांधी की चरम पॉपुलैरिटी और पॉवर का दौर था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने और दिसंबर 1984 के चुनाव में कांग्रेस ने भारी बहुमत हासिल किया। कुल 414 सीटें, जो भारतीय चुनावी इतिहास में किसी भी पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा बहुमत है। यह दौर उनके “मॉडर्न इंडिया” के विजन की शुरुआत भी था, जिसने उन्हें युवा, ईमानदार और प्रगतिशील नेता के रूप में स्थापित किया।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की हत्या के ठीक बाद हुए इन चुनावों में राजीव ने पूरे देश का दौरा किया, सैकड़ों रैलियां कीं और कांग्रेस को अभूतपूर्व जीत दिलाई। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल का सबसे प्रमुख कार्य था सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर और टेलीकॉम क्रांति की नींव रखना। वे भारत के कंप्यूटर और संचार क्रांति के जनक माने जाते हैं। उन्होंने समानांतर रूप से कई टेक्नोलॉजी मिशन शुरू किए और सैम पित्रोदा जैसे विशेषज्ञों को साथ लेकर देश को आधुनिक बनाने का मिशन शुरू किया।

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने दिल्ली स्थित वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि भारत की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और तकनीकी प्रगति को मजबूत करने में राजीव जी का योगदान राष्ट्र के इतिहास में गहराई से अंकित है। राजीव जी की आधुनिक, सशक्त और एकजुट भारत की परिकल्पना हमें लगातार प्रेरित करती रहती है और आगे बढ़ने में हमारा मार्गदर्शन करती है।
*उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में योगदान और राष्ट्र की सेवा में श्री राजीव गांधी के बलिदान को सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण किया जाएगा।
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”
* उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन राजपुर रोड़, देहरादून में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राजीव गांधी अमर रहे, जबतक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगाकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्व.राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रान्ति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को शक्तिशाली व सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। भारत को आर्थिक महाशक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देश बनाने की बुनियाद भी राजीव गांधी ने डाली थी उन्हीं के प्रयासों के कारण आज विश्व के देश भारत को महाशक्ति बनते देख रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष. यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदैव ही पंचायतों की मजबूती व उन्हें अधिकार सम्पन्न बनाये जाने पर जोर रहा है। स्व0 राजीव गांधी जी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को शक्तिशाली व सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था।
प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डाॅ. हरक सिंह रावत ने स्व.राजीव को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने न केवल सूचना के क्षेत्र में नई क्रान्ति का संचार किया बल्कि पंचायतों की स्वायत्तता तथा मजबूती के लिए जो कार्य किया वह मील का पत्थर साबित हुआ है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, राजेन्द्र शाह, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र रांगड़, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, प्रवक्ता अभिनव थापर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, गोदावरी थापली अल्पसंख्यक अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, शीशपाल बिष्ट, पूर्व सैनिक के बलवीर सिंह, पिया थापा, बब्बन सती, जगदीश धीमान, अखिलेश उनियाल, उपेन्द्र थापली, यशपाल चैहान, टीटू त्यागी, सूरत सिंह नेगी, श्रम कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश कौशल, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, विकास नेगी, राकेश राणा, राॅबिन त्यागी, गुरजीत लहरी, पूनम कंडारी, नजमा खान, पुष्पा पंवार, ललित भद्री, सुनीत राठौर, मोहन खत्री, सुमेन्द्र बोहरा, आशीष नौटियाल, अजय रावत, नितिन बिष्ट, सी.पी. सिंह, प्रीत आर्य, विनोद कुमार, रमेश कुमार मंगू, प्रशांत खंडूरी, टीकाराम पाण्डेय मोहन काला, सावित्री थापा, अनुराधा तिवारी, आदर्श सूद, रितेश क्षेत्री, सुनील जायसवाल, सुनीता प्रकाश महेश जोशी, मंजू चौहान, सचिन टिचकुले, मदन कोहली, मोहम्मद फैजल, शरीफ बेग, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
