August 8, 2026

कांग्रेस राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनाएगी और जनता के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करती रहेगी:राहुल गांधी।

देहरादून 06 जुलाई 2023,

दिल्ली: कांग्रेस ने आज दिल्ली में राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अहम् बैठक आयोजित की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी , सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, गुजरात प्रभारी और पूर्व मंत्री रघु शर्मा, पंजाब प्रभारी और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, राजस्थान कांग्रेस के तीनों सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन और वीरेंद्र सिंह राठौड़ भी बैठक में मौजूद रहे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने राजस्थान में ‘जन-सेवा, राहत’ और ‘सबका उत्थान प्रगति के पथ पर बढ़ता राजस्थान’ जैसी समावेशी विकास एवं जन-कल्याण की योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य किए हैं। पार्टी एकजुट होकर आगामी चुनाव में जनता के बीच जाएगी. राजस्थान का हर वर्ग – किसान, खेत-मज़दूर, युवा, महिलाएं व समाज का हर एक वर्ग कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है। हम सब की आकांक्षाओं का ख्याल रखेंगे। इस बार इतिहास बदलेगा और राजस्थान में दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। राहुल गांधी ने भी राजस्थान कांग्रेस की बैठक को लेकर फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में राजस्थान कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनाएगी और जनता के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करती रहेगी.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बैठक के दौरान राजस्थान के नेताओं, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की गई। बताया जा रहा है कि इस बार कांग्रेस राजस्थान में विकास और योजनाओं के दम पर चुनाव लड़ेगी। सभी नेताओं को अपनी अपनी बात कहने का मौका दिया गया है। राहुल गांधी ने एक संदेश में कहा कि, कांग्रेस राजस्थान में एक बार फिर सरकार बनाएगी और जनता के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करती रहेगी।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.