August 8, 2026

भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने।

राजस्थान, भारतीय जनता पार्टी में राजस्थान के मुख्यमंत्री के दावेदारों को चौंकाते हुए आज मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी गई हैं। भजन लाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया है। बताया जा रहा है कि,जयपुर में भाजपा हाईकमान की बैठक में इसे लेकर फैसला लिया गया था। आज प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया।

भजन लाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। मूल रूप से भरतपुर नदबई के समीप अटारी गांव के रहने वाले हैं। भजनलाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। शर्मा, प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर सीट से चुनाव लड़ाया। पार्टी ने मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। सांगानेर सीट भाजपा का गढ़ माना जाता है। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से पराजित किया है।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.