June 27, 2026

भारतीय स्टेट बैंक,नई दिल्ली मण्डल मुख्य महाप्रबंधक ने जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र के लिए 2 करोड़ रूपये का चैक सौंपा।

देहरादून 08 जून 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे भारतीय स्टेट बैंक,नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र में विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए 02 करोड़ रूपये का चैक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने सहयोग राशि के लिए भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के चिन्हित चार वाइब्रेंट विलेज माणा, नीति, मलारी एवं गुंजी में अवस्थापना विकास से संबंधित अनेक कार्य किये जाने हैं इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक से सहयोग अपेक्षित है।

इस अवसर पर . के उत्तराखण्ड अंचल के उप महाप्रबंधक राजकुमार सिंह एवं अमरेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.