June 28, 2026

शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 की हुई घोषणा, प्रदेश के 16 शिक्षक होंगे सम्मानित

शिक्षक दिवस पांच सितंबर को 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रारंभिक शिक्षा के नौ, माध्यमिक के पांच और प्रशिक्षण संस्थान एवं संस्कृति शिक्षा के एक-एक शिक्षक शामिल हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी जिले से डॉ. यतेंद्र प्रसाद गॉड, चमोली से रंभा शाह, उत्तरकाशी से मुरारी लाल राणा, हरिद्वार से ठाट सिंह, टिहरी गढ़वाल से रजनी मंगाई, रुद्रप्रयाग से मिली बागड़ी, चंपावत से नरेश चंद्र, पिथौरागढ़ से दीवान सिंह कठायत, अल्मोड़ा से डॉ. विनीता खाती को सम्मानित किया जाएगा। जबकि माध्यमिक शिक्षा में पौड़ी गढ़वाल से पुष्कर सिंह नेगी, उत्तरकाशी से गीतांजलि जोशी, देहरादून से डॉ. सुनीता भट्ट, चंपावत से प्रकाश चंद्र उपाध्याय और अल्मोड़ा से दीपक चंद्र बिष्ट सम्मानित होंगे। प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट के प्रवक्ता राजेश कुमार पाठक और संस्कृत शिक्षा से हरिद्वार जिले के डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली को राज्यपाल पुरस्कार देंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.