June 27, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने और लोकतंत्र की हत्या करने वालों” की रक्षा कर रहे हैं: राहुल गांधी,

Delhi , 18 September 2025,

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर सीधे चुनाव आयुक्त पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘वोट चोरी’ का काम मुख्य चुनाव आयुक्त के संरक्षण में हो रहा है। राहुल ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में कथित ‘वोट चोरी’ के दो मामलों का जिक्र भी किया। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ने कांग्रेस नेता के सभी आरोपों को गलत और आधारहीन बताया है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि , मुख्य चुनाव आयुक्त भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने और अभी “लोकतंत्र की हत्या करने वालों” की रक्षा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं अपने लोकतंत्र, देश और संविधान से बहुत प्रेम करता हूं और ऐसी कोई बात नहीं करूंगा जो तथ्यों पर आधारित नहीं हो।’ उन्होंने कहा कि ये हाइड्रोजन बम नहीं है लेकिन जल्दी ही ये भी फूटेगा। उन्होंने दावा किया कि अब तो हमें चुनाव आयोग के अन्दर से भी जानकारियां मिलने लगी है। राहुल गांधी बोले भारत के संविधान को बचाना इन एजेसियों का काम है मेरा नहीं लेकिन फिर भी एक देशभक्त भारतीय होने के नाते मैं अपनी ड्यूटी कर रहा हूँ

राहुल गांधी के मुताबिक, आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6018 मतदाताओं का नाम हटाने के लिए आवेदन दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसा कांग्रेस मतदाताओं को निशाना बनाकर किया गया है। जिन बूथों पर वोट कटवाए गए, वे कांग्रेस के वोटों के मज़बूत केंद्र थे। राहुल गांधी ने कहा कि ये 2023 के विधानसभा चुनावों के उदाहरण हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में फेक लॉगइन का इस्तेमाल कर 6018 से ज्यादा वोट काटे गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने वोट चोरी से जुड़े दस्तावेज और प्रेज़ेंटेशन भी दिखाए। हालांकि प्रेज़ेंटेशन की पुष्टि हमारा पोर्टल नहीं करता है।

राहुल गांधी के इन आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, सभी आरोप तथ्यहीन और निराधार हैं। आम व्यक्ति ऑन लाइन किसी वोटर्स का नामजऐझ डिलीट नहीं कर सकता। यही नहीं वोटर लिस्ट से यदि किसी वोटर का नाम हटाना है तो बिना उस व्यक्ति को सुने बगैर मतदाता सूची से उसका नाम नहीं काटा जा सकता। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि साल 2023 में आलंद विधानसभा में वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाने के कुछ असफल प्रयास हुए थे। इस मामले की जांच के लिए चुनाव आयोग की तरफ से एफआईआर दर्ज हुआ है। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड्स के मुताबिक 2018 में आलंद विधानसभा सीट से भाजपा के सुभाद गुट्टेदार और 2023 में कांग्रेस के बीआर पाटिल विजयी हुए हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.