July 25, 2026

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं नीट में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियां चिंताजनक: सुप्रीम कोर्ट  

Delhi 24 July 2026,

नीट-यूजी में पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार से साफ कहा कि परीक्षाओं में बार-बार होने वाले पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियां अब नहीं चल सकतीं। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि, वह इस पूरे मामले पर लगातार नजर रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी हो।पीठ ने सरकार से कहा कि हम चाहते हैं कि व्यवस्था पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियां चिंताजनक हैं। गलतियों का यह सिलसिला अब खत्म होना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह इस मामले की नियमित निगरानी करेगा ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या भविष्य में नीट- यूजी को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा बनाने की कोई योजना है.कोर्ट ने सरकार से यह भी जानना चाहा कि यदि परीक्षा ऑनलाइन कराई जाती है तो डेटा की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? साइबर हमलों से कैसे बचाव होगा? उम्मीदवारों की जानकारी सुरक्षित रखने के लिए क्या व्यवस्था होगी? परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से कितना मजबूत बनाया जाएगा? कोर्ट ने कहा कि सरकार इन सभी बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी दे.

केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भरोसा दिलाया कि सरकार सिर्फ राधाकृष्णन समिति की सिफारिशें ही नहीं, बल्कि उससे भी आगे बढ़कर परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। मामले की अगली सुनवाई अब 3 अगस्त को निश्चित की गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.