November 17, 2026

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन, व्रती महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि

Chhath

लालकुआं। लोकआस्था के महापर्व छठ का सोमवार को उगते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ विधि-विधान से समापन हो गया। लालकुआं के विभिन्न छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और आरोग्य की कामना की।

इस अवसर पर 25 एकड़ कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, वर्मा कॉलोनी और वार्ड नंबर एक सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बिहार और पूर्वांचल मूल की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में छठ घाटों पर पहुंचकर उगते सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना की। इससे पहले रविवार शाम को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया था।

चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन सुबह घाटों पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने कठिन निर्जला व्रत का पारण कर परिवार की खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का वातावरण बना रहा।

राजलक्ष्मी पंडित, व्रती महिला

 गीता शर्मा, व्रती महिला

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.