May 20, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी सी खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून, 19 मई 2026। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 मई 2026 से 21 मई 2026 तक प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस अवधि में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

सरकार की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में राज्य सरकार के सभी कार्यालय आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का अंतिम संस्कार 20 मई 2026 को पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।

अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बंद रहेंगे। शासन ने सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी उत्तराखंड की राजनीति के प्रमुख नेताओं में रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.