June 24, 2026

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास विश्व-प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान मची भगदड़:तीन श्रद्धालुओं की मौत: 50 श्रद्धालु घायल,

Odisha , 29 Jun 2025,

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास विश्व-प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान आज रविवार को सुबह अचानक भगदड़ मच गई। बताया गया है कि, भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 50 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। यह दर्दनाक हादसा सुबह 4 से 5 बजे के बीच तब हुआ, जब लाखों भक्त दर्शन के लिए सरधाबली क्षेत्र में उमड़े थे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के हवाले से बताया, “इस घटना से अत्यंत दुखी और व्यथित हैं। मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से इस घटना के लिए राज्य सरकार की ओर से खेद व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घटना की पूरी प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री माझी ने ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई का ऐलान किया। पुरी के जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक का तत्काल तबादला कर दिया गया, जबकि ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में डीसीपी विष्णु प‍ति और कमांडेंट अजय पाधी को निलंबित कर दिया गया।

वहीं विपक्षी दलों जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की तैयारियों ने पर सवाल उठाए हैं। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि लगातार दूसरे दिन भीड़ प्रबंधन की विफलता ने सरकार की ”अक्षम तैयारियों” को उजागर किया है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने भी घटना को ”अक्षम्य लापरवाही” बताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई और राहत कार्य तेज़ करने की मांग की है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.