July 29, 2026

धामी के धाकड़ एक्शन से कुछ ही घंटों में नंदा की चौकी पुल की मरम्मत, यातायात बहाल।

देहरादून। नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार  आपदा और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय तथा तेज़ कार्रवाई की नीति पर काम कर रही है। संबंधित विभागों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया ।  प्रशासन की सक्रियता और तेज़ कार्यशैली के कारण कुछ ही घंटों में यातायात सामान्य हो गया, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय तथा तेज़ कार्रवाई की नीति पर काम कर रही है।

बताया जा रहा है कि पुल की मुख्य संरचना सुरक्षित थी, जबकि तेज बारिश के कारण एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बहने से सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था जिसका भरान करदिया गया है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए आवागमन को सुचारु किया गया।

धामी सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। क्षति के कारणों की जांच के साथ-साथ मरम्मत कार्य में गुणवत्ता और भविष्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

नंदा की चौकी पुल देहरादून–पांवटा साहिब मार्ग की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके सुचारु होने से स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.