May 9, 2026

UKSSSC ने वर्ष 2026-27 का नया परीक्षा कैलेंडर किया जारी

Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार राज्य में विभिन्न विभागों में 2300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं मई 2026 से दिसंबर 2026 तक आयोजित होंगी।

कैलेंडर के अनुसार स्नातक स्तरीय भर्ती, सहायक लेखाकार, वाहन चालक, पशुधन प्रसार अधिकारी, कृषि विभाग तथा अन्य तकनीकी पदों की भर्ती प्रक्रिया इस वर्ष पूरी की जाएगी। आयोग ने भर्ती विज्ञापनों की संभावित तिथि तथा परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी हैं।
आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कई भर्तियों के विज्ञापन मई और जून 2026 में जारी किए जाएंगे। वहीं, पटवारी-लेखपाल पुनर्परीक्षा भी 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.