September 10, 2026

उत्तरकाशी: पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर याद किया गया योगदान, डीएम ने किया माल्यार्पण

tributes

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें कुशल प्रशासक, प्रखर राजनेता और दूरदर्शी विचारक के रूप में नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अविस्मरणीय और अनुकरणीय बताया।

जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती पर जन्मे पं. पंत प्रदेश और देश के गौरव का प्रतीक हैं। उनके आदर्शों और दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए देश व समाज की प्रगति में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

जिलाधिकारी ने आजादी के आंदोलन में पं. पंत की अग्रणी भूमिका, उनके संघर्ष और त्याग को याद करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक और प्रशासनिक कौशल आज भी प्रासंगिक है। उनका जीवन और विचार आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा तथा समाजहित के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.