Recent Posts

September 21, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बेकाबू घोड़े का आतंक, कई लोग चपेट में आने का दावा

horse

खबर गदरपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बिना तांगेवाले का घोड़ा अचानक सड़क पर बेकाबू होकर दौड़ पड़ता है।

सबसे पहले एक बुजुर्ग इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसके बाद दो युवक घोड़े को रोकने की कोशिश करते हैं और लोगों को सतर्क भी करते हैं, लेकिन घोड़ा नहीं रुकता। कुछ ही दूरी पर वह एक बाइक सवार को भी जोरदार टक्कर मार देता है और फिर आगे निकल जाता है।

हालांकि, इस घटना में घायल लोगों की स्थिति की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है और वायरल वीडियो के दावों की स्वतंत्र पुष्टि भी बाकी है।

संदेश: सड़क पर ऐसे बेकाबू जानवर दिखाई दें तो सतर्क रहें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत प्रशासन को सूचना दें वायरल वीडियो दिनेशपुर का बताया जा रहा है

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.