June 23, 2026

तरबूज तैयारः लेकिन सही दाम के साथ नहीं मिल रहे खरीदार

किसानों द्वारा तरबूज की फसल अच्छी होने के बाद भी उन्हें सही दाम देने वाला कोई नहीं है

किसानों को 3 रुपये किलो तरबूज बेचना पड़ रहा है।

S B T NEWS

हरिद्वार। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की मार से हर तबका परेशान है। किसान अपनी खेती तो कर रहा है, लेकिन उनको अपने फसलों के लिए खरीदार नहीं मिल पा रहे हैं। अगर खरीदार मिल भी रहे हैं, तो उचित दाम नहीं मिल पा रहा है।

इसके चलते उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस समय तरबूज की फसल का समय है। किसानों द्वारा तरबूज की फसल अच्छी होने के बाद भी उन्हें सही दाम देने वाला कोई नहीं है। कोरोना काल में खरीदारों की कमी से किसान परेशान हैं।

तरबूज की फसल उगाने वाले किसानों का कहना है कि कोरोना काल की वजह से तरबूज कम दामों में बिक रहा है। इससे मंडी ले जाने वाली गाड़ी का किराया भी नहीं निकल पा रहा है। जो पूंजी उधार लेकर फसल उगाने में लगाई थी, वह भी वसूल नहीं हो पा रही है। इन दिनों किसानों को 3 रुपये किलो तरबूज बेचना पड़ रहा है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.