June 28, 2026

परस्पर विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर हम अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं:एससीओ समिट में बोले प्रधानमंत्री मोदी,

Delhi, 31 AUG 2025,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात की है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात चीन के तियानजिन में हुई। जहां शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन (एससीओ) समिट हो रहा है।

तियानजिन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, हमारे गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले वर्ष कजान में हमारी बहुत ही सार्थक चर्चा हुई थी। हमारे संबंधों को एक सकारात्मक दिशा मिली। सीमा पर डिसइंगेजमेंट के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना हुआ है। हमारे स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स के बीच बॉर्डर मैनेजमेंट के संबंध में सहमति बनी है। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हुई है। दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट भी फिर से शुरू की जा रही है। हमारे सहयोग से दोनों देशों के 2.8 बिलियन लोगों के हित जुड़े हुए हैं। इससे पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। परस्पर विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर हम अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चीन द्वारा एससीओ की सफल अध्यक्षता के लिए मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं। एक बार फिर चीन यात्रा के निमंत्रण के लिए और आज की हमारी बैठक के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.