June 23, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से करीब 40 मजदूर फंसे,बचाव अभियान प्रगति में।

उत्तराखंड में आज  सिल्क्यारा को उत्तरकाशी में डंडालगांव से जोड़ने के लिए निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से कई मजदूरों  अंदर फंस गए है। इस सुरंग को चार धाम सड़क परियोजना के तहत बनाया जा रहा है और इसका लक्ष्य उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम तक की यात्रा को 26 किलोमीटर कम करना है। खबरों के मुताबिक, 40 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। टनल को खोलने और टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) और पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब चार बजे हुई जब साढ़े चार किलोमीटर लंबी सुरंग का 150 मीटर लंबा हिस्सा ढह गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया और उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि सुरंग खोलने के लिए लगभग 200 मीटर स्लैब को साफ करना होगा।  सुरंग में ऑक्सीजन पाइप डालने और फंसे हुए मजदूरों की मदद के लिए एक संकीर्ण छेद बनाया गया है।

अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव अभियान के बारे में एएनआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “जब से मुझे घटना के बारे में पता चला है तब से मैं अधिकारियों के संपर्क में हूं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मौके पर हैं।”  हम भगवान से सभी की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करते हैं।”

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.