June 26, 2026

अर्थव फांउडेशन ने शहीदों की बेटियों को निःशुल्क लेपटाॅप वितरित किए।

देहरादून 13 अप्रैल 2023,

अर्थव फांउडेशन के अध्यक्ष सुनील राणे ने शहीदों की बेटियों को शिक्षा के लिए निःशुल्क लेपटाॅप वितरण किए गए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जी.एस चन्द्र ने बताया कि अर्थव फांउडेशन द्वारा आज कुल आठ शहीदों की पुत्रियों को लैपटाॅप वितरित किए गए।

अर्थव फांउडेशन ने कुमारी ऋष्टि पुत्री शहीद सुरज कुमार बाबूगढ विकासनगर, कुमारी सारतिका पुत्री शहीद रोहित गुरूंग मौहब्बेवाला, कुमारी मानवी थापा पुत्री शहीद जीत बहादुर थापा बंजारावाला, कुमारी अंजनी पुत्री शहीद राजेन्द्र सिंह सैनिक काॅलोनी अंम्बीवाला, कुमारी करिश्मा बिष्ट पुत्री शहीद राजेन्द्र सिंह एस.एम गुमानीवाला, कुमारी सोनाली पुत्री शहीद गणेश सिंह यमनोत्री एन्कलेव चन्द्रबनी, कुमारी कविता पुत्री शहीद रामप्रसाद एस.एस भाउवाला, कुमारी भावना नेगी पुत्री शहीद रमेश सिंह नन्दा कालोनी रूड़की को लैपटाॅप वितरित किये गए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.