June 26, 2026

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके:तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी ।

देहरादून 18 जनवरी 2023

इंडोनेशिया के पूर्वी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र गोरोन्तालो के 65 किलोमीटर दक्षिण- पूर्व में समुद्र में 147 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप का केंद्र समुद्र में ज्यादा गहराई पर होने की वजह से भूकंप का असर ज्यादा नहीं हुआ है। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान व भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। प्रशांत महासागर में रिंग ऑफ फायर पर इंडोनेशिया की स्थिति के कारण यहां भूकंप का खतरा ज्यादा बना रहता है। वर्ष 2004 में हिंद महासागर में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण सुनामी आने से पड़ोसी देशों में 2 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी। जिनमें ज्यादातर लोग इंडोनेशिया के आचे प्रांत के थे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.