August 18, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मालीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।

देहरादून03 मई 2022

पौड़ी गढ़वाल: महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिध्याणी, यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल, में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मालीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अवैद्यनाथ जी की प्रेरणा से ही यहां कॉलेज की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रुप से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि पूज्य गुरु जी को उनकी जन्मभूमि पर सम्मान दे पा रहा हूं।

“उत्तराखण्ड में सबसे बड़ी समस्या पलायन है। यहां अच्छी शिक्षा, अच्छा माहौल, सौंदर्य और संभावनाएं हैं l उत्तराखण्ड का युवा जहां भी जाता है अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाता है। देश 2014 के बाद नए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है” ।

“देश को बचाना है तो उत्तराखण्ड के पलायन को रोकना होगा क्योंकि उत्तराखण्ड देश की उत्तरी सीमा है। उत्तराखण्ड में आध्यात्मिक पर्यटन को इको पर्यटन से जोड़ना होगा। आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा लेकिन इसके लिए पलायन को रोकना पड़ेगा”।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ करिश्माई व्यक्तित्व है। योगी जी जन्म भूमि में लंबे वक्त बाद आए है। उन्होंने कहा कि महंत अवैद्यनाथ जी का संबंध हिंदू धर्म, भाई चारे को मजबूत करने व जो पीछे छूट गए हैं उन्हें मुख्य धारा में लाने का रहा है। “मोदी-योगी के नेतृत्व में अयोध्या भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ मार्ग भव्य हुआ है जिससे लोगों को जल चढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं होती है”। 21 सालों से उत्तराखण्ड-यूपी का परिसंपत्तियों के बंटवारे से संबंधित मामले का मात्र 20 मिनट की बैठक में ही हल निकल गया। महायोगी गोरखनाथ विद्यालय में विज्ञान की कक्षाएं चलाई जाएंगी, साथ ही जो भी अन्य संसाधनों की आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा।” ।

इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज , डॉक्टर धनसिंह , पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत , पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,,यमकेश्वर विधायक श्रीमती रेणु बिष्ट सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.