June 30, 2026

कांग्रेस ने दो अक्टूबर से प्रस्तावित “भारत जोड़ो यात्रा” को लेकर लिए नौ सदस्यीय केंद्रीय योजना समूह का गठन किया।

देहरादून 24 मई 2022,

दिल्ली : कांग्रेस पार्टी की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के आंतरिक सुधार हेतु , राजस्थान के उदयपुर चिंतन शिविर में किए गए फैसलों के क्रियान्वयन के उद्देश्य से राजनीतिक मामलों के समूह, टास्क फोर्स-2024 और सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप का गठन किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस की दो अक्टूबर से प्रस्तावित “भारत जोड़ो यात्रा” को लेकर लिए नौ सदस्यीय केंद्रीय योजना समूह का भी गठन किया गया है।

 

सोनिया गांधी ने पार्टी के आंतरिक सुधार और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राजनीतिक मामलों के समूह, टास्क फोर्स-2024 और सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप का गठन किया है।

बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में आयोजित कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर के दौरान किए गए फैसलों के दृष्टिगत ये सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। सोनिया गांधी की ओर से गठित टास्क फोर्स-2024 में आठ सदस्यों को शामिल किया गया है.

” राजनीतिक मामलों के समूह” में आठ नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणूगोपाल और जितेंद्र सिंह शामिल हैं।

” टास्क फोर्स-2024″ में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और चुनावी रणनीतिकार सुनील कानगोलू सहित आठ नेताओं को शामिल किया गया है।

वहीं, “सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप” में दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर सहित नौ नेताओं को शामिल किया गया है।

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.