June 24, 2026

जिलाधिकारी सोनिका से बांग्लादेश की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर संवाद किया

देहरादून 26 अगस्त 2022,

जिलाधिकारी सोनिका से जिला कलेक्ट्रेट देहरादून में बांग्लादेश की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर संवाद किया। बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने जिलाधिकारी सोनिका से भारत में जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के कार्य, भूमिका तथा कार्यशैली पर विभिन्न सवाल किए।

जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की जिलाधिकारी के रूप में भूमिका अत्यंत चुनौतीपूर्ण, समन्वयकारी तथा विविधतापूर्ण है। जनपद देहरादून के जिलाधिकारी के रूप में अपने अनुभवों को साझा करते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि जिले में भूमि संबंधित रिकॉर्ड्स का डिजिटीलााइजेशन किया जा रहा है। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन एवं पुलिस विभाग के प्रभावी समन्वय एवं सहयोगात्मक कार्यशैली पर बल दिया जा रहा है। जन शिकायतों के निवारण हेतु स्वयं जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में जनता की शिकायतें सुनी जाती है तथा उनका मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाता है। समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय तथा सहयोगात्मक कार्यशैली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वहीं बैठक में अधिकारियों को देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सभी परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया, बंगला देश के अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड अन्तर्गत किये जा रहें कार्यो की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा कहा गया कि उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की तथा उन्होनें कहा की स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो यथा इलेक्ट्रिक बस परियोजना, डी0आई0सी0सी0सी परियोजना, स्मार्ट स्कूल, दून लाइब्रेरी परियोजना आदि परियोजना में किये जा रहे कार्य जनहित हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश से आये अधिकारियों का देहरादून स्मार्ट सिटी की परियोजना स्मार्ट स्कूल में एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया, जिसमें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा बांग्लादेश से आये सिविल अधिकारीयों को स्मार्ट स्कूल की कार्यप्रणाली को साझा किया गया।

जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि इस प्रकार की विजिट देशों के मध्य सोहाद्र का भाव तो बढ़ता ही है इसके अलावा कई नयी परियोजनाओं हेतु महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाता है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.