June 24, 2026

देहरादून जिला प्रशासन ने तहसील विकासनगर एवं डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की।

देहरादून 02 सितम्बर 2022,

नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की स्टेटस रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन से मांगी गई है। इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने देहरादून में सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर ध्वस्त करने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील विकासनगर एवं डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत उप जिलाधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में सुद्धोवाला में अम्बेडकर कालोनी के समीप लोगों द्वारा कराब 06 बीघा भूमि पर घेरबाड़ कर अतिक्रमण किया गया था। जिसे राजस्व विभाग की टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। तहसील डोईवाला में उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम मारखमग्रान्ट में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को राजस्व विभाग की टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना पर मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए अतिक्रमण चिन्हित करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त करने के निर्देश दिए गए है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.